Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaएसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए...

एसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शिविर में परिवार पहचान पत्र बिजली विभाग से संबंधित कुल 6 आवेदन प्राप्त
टोहाना, 16 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : एसडीएम आकाश शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं पूरी गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

वीरवार को आयोजित इस समाधान शिविर में विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में से 4 आवेदन परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दुरुस्त करने से संबंधित थे, जबकि 2 आवेदन बिजली विभाग से संबंधित रहे। एसडीएम आकाश शर्मा ने इन सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इन्हें तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को फॉरवर्ड कर दिया।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त किसी भी आवेदन या जनशिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर इनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जा रहे इन समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य यही है कि आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर तुरंत राहत मिल सके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments