Saturday, June 6, 2026
HomeWorld Newsहोर्मुज की घेराबंदी ने बुझाई पाकिस्तान की लाइट! पाकिस्तान में आज रात...

होर्मुज की घेराबंदी ने बुझाई पाकिस्तान की लाइट! पाकिस्तान में आज रात से ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू

इस्लामाबाद ,7 अप्रैल 2026:: ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने के बाद दक्षिण एशिया में गहराए पेट्रोलियम संकट का सबसे बड़ा असर पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है। ईंधन की भारी किल्लत से निपटने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देशव्यापी स्मार्ट लॉकडाउन का ऐलान किया है, जो आज (मंगलवार) रात 8 बजे से प्रभावी हो जाएगा।
नए प्रतिबंधों की मुख्य बातें:
  • बाजार और मॉल: पंजाब, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद और पीओके सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
  • रेस्तरां और शादियां: बेकरी, रेस्तरां और मैरिज हॉल के लिए रात 10 बजे तक का समय तय किया गया है। निजी घरों में भी रात 10 बजे के बाद समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • छूट: मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है।
  • मुफ्त परिवहन: जनता को राहत देने के लिए गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुफ्त रहेगा, जिसका खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में ऊर्जा बचत के इन कड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। सरकार का मानना है कि तेल और एलपीजी की कमी के कारण कम से कम बिजली और ईंधन का इस्तेमाल करना ही फिलहाल एकमात्र रास्ता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments