शिमला, 16 नवंबर 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डॉ. जय प्रकाश सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे जेपी सिंह की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें कुल 3433 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे।
छपरा सीट पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। बिहार में जन्मे डॉ. सिंह हिमाचल कैडर के 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने 31 जनवरी 2025 को एडीजी पदोन्नति प्राप्त की थी। जुलाई 2025 में उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखने के लिए ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी।
चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि पहली बार राजनीतिक मैदान में उतरे जेपी सिंह को जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।






