Saturday, June 6, 2026
HomePatialaएडीसी दमनजीत सिंह मान द्वारा 18 नवंबर को श्री गुरु सिंह सभा...

एडीसी दमनजीत सिंह मान द्वारा 18 नवंबर को श्री गुरु सिंह सभा में होने वाले भव्य कीर्तन समागम की तैयारियों का जायज़ा

पटियाला, 14 नवंबर:

“हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी” के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे स्मृति कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत, पटियाला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, माल रोड में 18 नवंबर को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होने वाले भव्य कीर्तन समागम की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) एवं नोडल अधिकारी दमनजीत सिंह मान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

ए.डी.सी. ने सभी नोडल अधिकारियों से उनकी सौंपे गए दायित्वों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि इस पवित्र कार्यक्रम की ड्यूटी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ निभाई जाए, ताकि हम भी गुरु साहिब की महान शहादत को नमन कर सकें।

एडीसी मान ने संगत से अपील करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करने के लिए सभी को इस समागम में अवश्य पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस कीर्तन समागम में भाई दविंदर सिंह जी सोहाणा साहिब वाले, तथा श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के रागी जत्थे भाई सिमरनजीत सिंह और भाई सुरिंदर सिंह नछत्तर सिंह कीर्तन द्वारा संगत को इतिहास और गुरबाणी से जोड़ेंगे। यह कार्यक्रम गुरु साहिब सहित भाई दियाला जी, भाई मती दास जी और भाई सती दास जी के 350वें शहीदी दिवस तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें गुरियाई दिवस को समर्पित होगा।

दमनजीत सिंह मान ने कहा कि इस समागम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव की अगुवाई में पूरे उत्साह और श्रद्धा से सेवा निभा रहा है। साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली तथा जिले के सभी विधायकों और संगत की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर एस.डी.एम. डॉ. इसमत विजय सिंह, किरपालवीर सिंह, हरजोत कौर, एक्सईएन पियूष अग्रवाल, राजिंदर चोपड़ा, सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा, अन्य विभागों के अधिकारी तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मैनेजर दविंदर सिंह वालिया भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments