मुंबई/दिल्ली, 15 नवंबर (जतिंदर गर्ग): IPL 2026 की रिटेंशन डेडलाइन में अब सिर्फ एक दिन बचा है और सभी फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों की कटौती और ट्रेड को लेकर हलचल तेज हो गई है। संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे नामों को लेकर चल रही अटकलों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस बीच, मुंबई इंडियंस पहले ही रदरफोर्ड और शार्दुल ठाकुर के ट्रेड को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।
IPL गवर्निंग बॉडी के नियमों के अनुसार, हर टीम 18 से 25 खिलाड़ियों की स्क्वाड बना सकती है और कुल खर्च 120 करोड़ रुपये की सीमा में होना चाहिए। इस बार रिटेन खिलाड़ियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है, इसी कारण माना जा रहा है कि कई बड़े नाम रिलीज लिस्ट में जगह बना सकते हैं।
IPL 2026: संभावित रिलीज खिलाड़ियों की सूची (सूत्रों के अनुसार)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, डेवोन कॉन्वे, दीपक हुड्डा, श्रेयस गोपाल, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, शेख राशिद
गुजरात टाइटंस (GT)
जयराम यादव, दासुन शनाका, करीम जनत, मानव सु्थार, कुलवंत खेड़ोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, एनरिक नॉर्त्जे, मोइन अली, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, चेतन साकरिया
मुंबई इंडियंस (MI)
रीस टोपली, करण शर्मा, लिज़ाड विलियम्स, रघु शर्मा, सत्यनारायण राजू
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
टी. नटराजन, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, हैरी ब्रूक, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
लियम लिविंगस्टोन, रसीख सलाम, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर
राजस्थान रॉयल्स (RR)
शिमरोन हेटमेयर, तुषार देशपांडे, नितीश राणा, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल, नंदरे बर्गर, महेश थीक्षाना, वनिंदु हसरंगा, फज़लहक फारूकी
पंजाब किंग्स (PBKS)
ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, काइल जैमीसन, प्रवीण दुबे, हर्नूर पन्नू
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
शमर जोसेफ, अर्शीन कुलकर्णी, मोहसिन खान, आर्यन जुआल, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रिट्ज़के
अगले 48 घंटों में सभी फ्रेंचाइजियां अपनी ऑफिशियल रिटेंशन लिस्ट जारी करेंगी, जिसके बाद IPL 2026 की तैयारी तेज रफ्तार पकड़ लेगी। फैंस को अब बेसब्री से इस बात का इंतज़ार है कि कौन से बड़े नाम अपनी टीम में बने रहेंगे और कौन नीलामी में उतरेंगे।






