जाखल मंडी, 30 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा): स्थनीय बृज लाल जिंदल डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जाखल मंडी कक्षा नर्सरी से सातवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा | यह शत-प्रतिशत परिणाम सचमुच में सभी के लिए प्रेरणादायक और स्कूल के लिए गर्व की बात है । यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। सभी ने मिलकर जो प्रयास किया, उसका परिणाम आज सबके सामने है। इस अवसर पर सुबह विद्यालय के प्रांगण में हवन किया गया उसके पश्चात आए हुए सभी अथितियों के साथ प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित किया एवं परीक्षा परिणाम घोषित किया |
परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा- कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक सभी बच्चों ने A1 ग्रेड प्राप्त किया | तीसरी कक्षा में शुभम शर्मा, गुरबाणी कौर, रिया और राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्तिक, ध्रुव, भाग्य लक्ष्मी, अगम जोत सिंह, रूद्र कुमार, मनसीरत कौर, नानक सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । भावेश कुमार, आर्यन, गरविश, अविराज सिंह, दीक्षा, नवरीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | चौथी कक्षा में नव्या, दीक्षा सैनी, सिमरत कौर, आरव, और प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । पारस, आयान और नवजोत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । सक्षम, हितेन, और मनमीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | कक्षा पांचवी में नक्ष गर्ग, तरणवीर सिंह, आरव, आरव गुप्ता, जसलीन प्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जतिन और तेजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । कार्तिक और गर्वित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, कक्षा छठी में एशना, राघव गर्ग और रमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । अंश, चाहत और आन्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । कविश, और इसमन्वित कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | कक्षा सातवीं में पूर्व जिंदल, केशव कुमार और पल्लवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । यशनील कौर, सहजप्रीत कौर व वंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । पर्व जिंदल और समरित कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । 
प्राचार्य ने बताया कि आपका स्कूल पूरे देश में पहला ऐसा स्कूल है जो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बना और साथ ही शिक्षा के साथ-साथ यज्ञ हवन के साथ संस्कार देने का भी कार्य करता है। यह सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है | यह स्कूल न केवल शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, बल्कि संस्कार और आध्यात्मिक विकास पर भी जोर दे रहा है। 
हमें उम्मीद है कि बच्चे अगले सत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने सपनों को पूरा करेंगे। इस अवसर प्राचार्य ने अगले सत्र के लिए सभी बच्चों व अभिभावकों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दी ।






