Sunday, June 7, 2026
HomePunjabबठिंडा-डबवाली हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, कई घायल

बठिंडा-डबवाली हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, कई घायल

बठिंडा, 29 मार्च 2026 : बठिंडा-डबवाली हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर डबवाली से बठिंडा की ओर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक सवार युवक गलत साइड पर वाहन चला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक क्रेटा कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

इस हादसे में कार सवार एक युवक और तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments