मोहाली, 29 मार्च 2026 : मोहाली के सेक्टर 82 में स्थित “प्रेशियस मार्बल” के शोरूम में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस शोरूम में आग लगी, उसके पास वेल्डिंग का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ही आग भड़की हो सकती है।
घटना के दौरान 5 से 7 कर्मचारियों के ऊपरी मंजिल पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।






