Saturday, June 6, 2026
HomeNationalपीएम मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, 11,200 करोड़ की...

पीएम मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, 11,200 करोड़ की परियोजना शुरू

नई दिल्ली, 28 मार्च 2026: नरेंद्र मोदी आज गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई है।

एयरपोर्ट में एक आधुनिक कार्गो हब भी बनाया गया है, जो हर साल 2.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल को संभालने में सक्षम होगा। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर करीब 18 लाख मीट्रिक टन तक की जा सकेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिहाज से एयरपोर्ट की शुरुआती क्षमता प्रति वर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी, जिसे आगे बढ़ाकर 7 करोड़ तक किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करने की भी संभावना है।

इस परियोजना से क्षेत्र में कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments