Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaसोनीपत में बोर्ड परीक्षा में बड़ी धांधली: सीक्रेट रूम में कराई जा...

सोनीपत में बोर्ड परीक्षा में बड़ी धांधली: सीक्रेट रूम में कराई जा रही थी नकल, दो महिला शिक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत, 28 मार्च 2026 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सामूहिक नकल का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोनीपत के गांव बिधलान स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा की भूगोल (Geography) की परीक्षा के दौरान शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना घटी, जहां दो महिला शिक्षकों को विद्यार्थियों को नकल कराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
सीक्रेट रूम में चल रहा था ‘नकल का खेल’
बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (SRAF) ने इस बड़ी धांधली का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान जो नजारा दिखा वह हैरान करने वाला था। जब परीक्षा खत्म होने के बाद बाकी सभी छात्र स्कूल से जा चुके थे, तब एक गुप्त कमरे में 24 चुनिंदा विद्यार्थियों को बिठाकर नकल कराई जा रही थी।
शिक्षकों ने की टीम के साथ धक्का-मुक्की
जांच में सामने आया कि नकल कराने वाली दोनों महिला शिक्षक इसी स्कूल में तैनात हैं। वे एक चपरासी की मदद से इस पूरे गिरोह को अंजाम दे रही थीं। जैसे ही SRAF की टीम मौके पर पहुंची, दोनों शिक्षिकाएं अपना मुंह छिपाकर भागने लगीं। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से तीनों कर्मचारियों ने बोर्ड की टीम के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी की।
कड़ी कार्रवाई के आदेश
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा:
“यह शिक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ है। आरोपी शिक्षकों और कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दी जा रही है। ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
गौरतलब है कि सोनीपत जिले में सामूहिक नकल का यह दूसरा बड़ा मामला है। परीक्षा खत्म होने के बाद भी स्कूल परिसर के अंदर एक सीक्रेट रूम में परीक्षा जारी रहना, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments