Saturday, June 13, 2026
HomeNationalकौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रॉला से टकराई पिकअप, 7 लोगों की...

कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रॉला से टकराई पिकअप, 7 लोगों की मौत

कौशांबी, 27 मार्च 2026: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रॉला में पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में पिकअप में सवार महिलाओं और बच्चों सहित कुल 25 लोगों में से 7 लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवा क्षेत्र के गांव बड़ोखर के निवासी थे और राम नवमी के अवसर पर कड़ा धाम में मां शीतला के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments