पंजाब/चंडीगढ़, 27 मार्च 2026: बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर भेंट की, जहां मुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने परिवार सहित मौजूद रहे और आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जो मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास पर हुई। हालांकि, इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत के विस्तृत विवरण फिलहाल सामने नहीं आए हैं।






