Sunday, June 7, 2026
HomeNationalआसनसोल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक से रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द,...

आसनसोल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक से रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

आसनसोल, 22 मार्च 2026: आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में डी-स्ट्रेसिंग ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण रविवार को कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया गया और कुछ के समय में बदलाव किया गया।

रेल सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशनों पर लंबा इंतजार करते हुए यात्रियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान तुलसीटांड़, नारगंजो, सिमुलताला, रोहिणी, देवघर और दुमका सहित कई स्टेशनों पर ट्रैक मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक की मजबूती के लिए जरूरी था।

ब्लॉक के चलते जसीडीह-दुमका, बर्धमान-आसनसोल, आंडल-बर्धमान, आसनसोल-बर्धमान, आसनसोल-जसीडीह, जसीडीह-झाझा, झाझा-जसीडीह, आंडल-जसीडीह, जसीडीह-बांका सहित कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं।

इसके अलावा, 63209 देवघर-पटना मेमू ट्रेन को झाझा से डायवर्ट किया गया, जबकि 17321 वास्को द गामा-जसीडीह वीकली एक्सप्रेस को मधोपुर तक ही चलाया गया। वहीं, 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस के समय में भी करीब 80 मिनट का बदलाव किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments