Sunday, June 7, 2026
HomeWorld Newsमालदीव में बड़ा हादसा: स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, 5...

मालदीव में बड़ा हादसा: स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, 5 लोग लापता

मालदीव, 21 मार्च 2026: मालदीव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कुल 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय और विदेशी नागरिक शामिल हैं। लापता लोगों में भारत के मशहूर रैली ड्राइवर हरी सिंह भी शामिल हैं। समुद्र में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय स्पीडबोट में कुल 7 लोग सवार थे। अचानक बोट पलटने से 2 भारतीयों समेत 5 लोग समुद्र की लहरों में बह गए। इस हादसे में बेंगलुरु के मणिक भीमसेन भारद्वाज भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह हादसा सुबह उस समय हुआ, जब पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट अचानक असंतुलित होकर पलट गई। लापता लोगों में एक रूसी महिला और चार भारतीय पुरुष शामिल हैं।

फिलहाल बचाव दल समुद्र में लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है, जबकि घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments