HomeHaryanaसमाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन

समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन

प्रधान सचिव राजीव रंजन ने डीसी डॉ. विवेक भारती को दी बधाई

समाधान प्रकोष्ठ पर 2024 में आई शिकायत नहीं कोई लंबित, प्रशासन की कार्यशैली बनी अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय

डीसी ने लंबित शिकायतों को 15 दिन में निपटाने के दिए निर्देश

फतेहाबाद, 20 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) :  समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटान में फतेहाबाद जिला पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। हरियाणा सरकार में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में इस उपलब्धि पर डीसी डॉ. विवेक भारती और जिला प्रशासन की कुशल प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

प्रधान सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला प्रशासन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण व अनुकरणीय कदम है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर वर्ष 2024 की कोई भी शिकायत जिला में लंबित नहीं है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को कहा किए यह टीम भावना का ही उदाहरण है कि जिला जनसेवा को समर्पित कार्यों को प्रभावी ढंग से कर रहा है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की सभी लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों के अंदर निपटान सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिन शिकायतों को खारिज किया गया है, उनकी कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को एसएमजीटी पोर्टल, सीपी ग्राम और सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों के निपटान को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

यह रहे मौजूद :

बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, पंचायती राज के एक्सईएन देवेन्द्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलविंदर नैन, एक्सईन संजीव सहारण, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल चहल, डीडीए राजेश सिहाग, डीईओ संगीता बिश्नोई, डीआईओ सिकंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments