HomeEntertainment'द केरल स्टोरी 2' पर से रोक हटी, लखनऊ समेत देशभर में...

‘द केरल स्टोरी 2’ पर से रोक हटी, लखनऊ समेत देशभर में फिर शुरू हुई फिल्म की स्क्रीनिंग

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 28 फरवरी 2026: ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक हटने के बाद शुक्रवार देर शाम से लखनऊ सहित देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग दोबारा शुरू हो गई। केरल उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंध हटाने के बाद रात 9 बजे से फिल्म के शो फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया।

लखनऊ के लालबाग स्थित नोवेल्टी सिनेमा हॉल में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए पहुंचते देखा गया। वहीं, दिल्ली-एनसीआर सहित कई शहरों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर भी टिकटों की बिक्री फिर से शुरू हो गई।

हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच द्वारा फिल्म की रिलीज पर लगाए गए 15 दिन के अंतरिम प्रतिबंध पर रोक लगा दी। इससे पहले अदालत ने फिल्म में कथित रूप से नफरत फैलाने वाले कंटेंट के आरोपों के चलते केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फिल्म की दोबारा समीक्षा करने के निर्देश दिए थे।

फिल्म, वर्ष 2023 में आई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता द केरल स्टोरी का सीक्वल है, जो तीन युवतियों की कहानी पर आधारित बताई जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार विवादों और तीखी प्रतिक्रियाओं के केंद्र में बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments