Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaडीसी डॉ. विवेक भारती ने जल शक्ति अभियान व जल जीवन मिशन...

डीसी डॉ. विवेक भारती ने जल शक्ति अभियान व जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता : डीसी

डीसी ने कहा-सेमग्रस्त गांवों में जल निकासी प्रबंधों की समीक्षा हेतु करेंगे फील्ड विजिट

फ़तेहाबाद, 25 फरवरी 2026 (संजीव शर्मा) : डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि पानी जैसे प्राकृतिक संसाधन को अगली पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इनका अनावश्यक दोहन भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है इसलिए जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है।
डीसी डॉ. विवेक भारती बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जल शक्ति अभियान, जल जीवन मिशन तथा सेम ग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित पहलुओं पर समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, फिर भी इसका अत्यधिक दोहन चिंताजनक है। सभी विभागों व नागरिकों को जल संरक्षण के हर संभव उपाय अपनाने होंगे।
डीसी ने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बरसात के मौसम में भूना क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। जल निकासी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में सेमग्रस्त गांवों की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीसी ने अल्पकालिक व दीर्घकालिक समाधान पर कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी व वे स्वयं शीघ्र ही प्रभावित गांवों का दौरा कर सोलर पंप एवं जल निकासी प्रबंधन की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।
डीसी ने निर्देश दिए कि जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को संबंधित विभाग समय पर पोर्टल पर अपलोड करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सरकारी स्कूल परिसरों में वर्षा जल संग्रहण के लिए सोखता गड्ढे बनवाकर उनकी फोटो अपलोड की जाए। पंचायत विभाग गांवों में ऐसे गड्ढों का निर्माण करवाए तथा ग्रामीणों को घरों के आगे वेस्ट पानी के निस्तारण हेतु सोखता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित करे।
डीसी ने कहा कि सभी सरकारी भवनों व स्कूलों में वर्षा जल संरक्षण हेतु वाटर टैंक व सोखता गड्ढों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। छतों से पाइपलाइन के माध्यम से वर्षा जल संग्रहित कर स्टोरेज टैंक में रखा जाए तथा अतिरिक्त पानी को सोखता गड्ढों में प्रवाहित किया जाए, जिससे भूजल स्तर में सुधार हो सके। संग्रहित पानी का उपयोग बागवानी एवं सफाई कार्यों में किया जा सकता है।
बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो: फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments