लखनऊ, 24 फरवरी 2026: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन शिक्षक ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर शिक्षक-छात्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया।
आरोपी शिक्षक वीर सिंह यादव ने बीते करीब 20 दिनों तक नाबालिग छात्रा को धमकाकर और डराकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लगातार हो रहे यौन शोषण के चलते छात्रा गर्भवती हो गई।
मामले को छिपाने और सार्वजनिक रूप से बदनामी के डर से आरोपी शिक्षक ने पीड़िता पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया और जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। गर्भपात के बाद नाबालिग छात्रा को असहनीय शारीरिक दर्द होने लगा, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






