HomeNationalअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन कुमार बोरा बीजेपी में शामिल

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन कुमार बोरा बीजेपी में शामिल

असम, 22 फरवरी 2026: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा आज रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के असम मुख्यालय वाजपेयी भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान बोरा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उनके साथ पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता संजू बोरा भी भाजपा में शामिल हो गए। बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसे पार्टी हाईकमान ने स्वीकार नहीं किया था और वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर भी पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने भी उनसे बातचीत की थी।

उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए समय मांगा था, लेकिन अगले ही दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनके घर पहुंचे और घोषणा की कि वह 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments