HomeNationalअंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, सभी भाषाएं समान सम्मान...

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, सभी भाषाएं समान सम्मान की हकदार

कोलकाता , 21 फरवरी 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और जोर देकर कहा कि सभी भाषाएं समान सम्मान की हकदार हैं तथा उन्हें किसी भी तरह के हमले से बचाया जाना चाहिए।

भाषा आंदोलनों के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार भाषाई विविधता का सम्मान करती है और कई भाषाओं को आधिकारिक मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि बंगाली न केवल महान साहित्यिक विरासत की भाषा है, बल्कि सभी भाषाई समुदायों के सम्मान के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा भी है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर व्यक्ति, चाहे वह कोई भी भाषा बोलता हो, उसे राज्य में अपनी मातृभाषा में पढ़ने का अवसर मिले।” बनर्जी ने कहा कि राज्य ने कई भाषाई समुदायों के लिए भाषा अकादमियों की स्थापना भी की है।

उन्होंने कहा, “इस पवित्र दिन पर हम अपने वादे की पुष्टि करते हैं कि यदि किसी भाषा पर हमला होता है, तो हम सभी इसके खिलाफ एकजुट होंगे। सभी भाषाएं बराबर सम्मान की हकदार हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments