HomeHaryanaरतिया पंचाय समिति के सदस्यों ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नेतृत्व...

रतिया पंचाय समिति के सदस्यों ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नेतृत्व में सीएम नायब सिंह सैनी से की विशेष मुलाकात

भाजपा के सभी पार्षद एकजुट: जोड़ा।

फ़तेहाबाद, 20 फरवरी 2026 (संजीव शर्मा): रतिया पंचायत समिति के सदस्यों ने पूर्व सांसद श्रीमति सुनीता दुग्गल के नेतृत्व में चण्डीगढ़ में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की तथा एकजुटता का परिचय दिया। सीएम के साथ पंचायत समिति सदस्यों की इस महत्वपूर्ण मीटिंग पर संतोष जताते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि उक्त सभी सदस्य भाजपा समर्थित हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठावान है।

रतिया क्षेत्र में विकास कार्यांे में रोड़ा बन रहे पंचायत समिति के चेयरमैन केवल कृष्ण मैहता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के तहत आने वाली 23 फरवरी को बहुमत के साथ एकजुट रहेंगे, ताकि रतिया के ग्रामीण क्षेत्र में विकास का रास्ता साफ हो सके। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी के साथ हुई इस मीटिंग में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने पंचायत समिति सदस्यों के सदस्यों की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां भी सांझी की। सीएम ने उन्हें विश्वास दिया कि रतिया क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments