HomePatialaपटियाला: गुरबख्श कॉलोनी के गारमेंट शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

पटियाला: गुरबख्श कॉलोनी के गारमेंट शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

पटियाला, 15 फरवरी 2026 (मनोज वर्मा): शहर की गुरबख्श कॉलोनी स्थित एक कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लगने से भारी नुकसान होने का मामला सामने आया है। यह घटना पेट्रोल पंप के बिल्कुल नजदीक स्थित मित्तल गारमेंट शोरूम में हुई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शोरूम के मालिक संजीव मित्तल के अनुसार, आग लगने से दुकान में रखा कपड़ा और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पेट्रोल पंप के पास आग लगने के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया और किसी बड़े हादसे को टाल दिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments