Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaयमुनानगर में सनसनीखेज वारदात: सैनिक की पत्नी की चाकू मारकर हत्या

यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात: सैनिक की पत्नी की चाकू मारकर हत्या

यमुनानगर, 15 फरवरी 2026: हरियाणा के यमुनानगर जिले के अंतर्गत आने वाले भंभोल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर एक सैनिक की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 34 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी रात करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति कमरे में घुस आया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने महिला की गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिवार के सदस्य उसे तुरंत इलाज के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, अधिक रक्तस्राव और गर्दन की नस कटने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका का पति सेना में कार्यरत है और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही छपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच जारी है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments