HomeHaryanaनेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदनों के सत्यापन कार्य में लाए तेजी :...

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदनों के सत्यापन कार्य में लाए तेजी : डीसी डॉ. विवेक भारती

शिक्षण संस्थानों में छात्रों को पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के प्रति किया जाए जागरूक
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फ़तेहाबाद, 13 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र छात्र तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में इस लाभ से वंचित न रहे।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती शुक्रवार को लघु सचिवालय के वीसी सभागार में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों की बैठक ली और योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है। संबंधित विभाग और शिक्षण संस्थान अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के पात्र छात्रों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदनों के सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाए और लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करें। जिला में कोई भी पात्र छात्र तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को योजना के प्रति जागरूक किया जाए। सभी शिक्षा संस्थानों में स्टाफ द्वारा छात्रों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र उच्च शिक्षा के लिए इस वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकें। बैठक में नगराधीश गौरव गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्रो. सज्जन, डीआईओ सिकंदर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


फोटो: फतेहाबाद। लघु सचिवालय के वीसी सभागार में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments