HomePatialaभाषा विभाग पंजाब द्वारा ‘महफिल-ए-सुखन’ का आयोजन कल

भाषा विभाग पंजाब द्वारा ‘महफिल-ए-सुखन’ का आयोजन कल

उर्दू के नामवर कवि बिखेरेंगे शायरी के रंग

पटियाला, 12 फरवरी 2026: भाषा विभाग पंजाब द्वारा डायरेक्टर श्री जसवंत सिंह ज़फ़र की अगुवाई में उर्दू शायरी पर आधारित मुशायरे का आयोजन ‘महफिल-ए-सुखन’ शीर्षक के अंतर्गत 13 फरवरी को विभाग के ओपन एयर थिएटर में दोपहर 2 बजे किया जा रहा है। इस अवसर पर उर्दू के प्रसिद्ध कवि अपनी शायरी के रंग बिखेरेंगे।

मुशायरे की आयोजक संयुक्त निदेशक श्रीमती चंदनदीप कौर और शोध अधिकारी सतपाल सिंह चहल ने बताया कि इस मुशायरे की अध्यक्षता जनाब शम्स तबरेज़ी करेंगे।

इस अवसर पर शायर नफ़्स अंबालवी, मुकेश आलम, परविंदर शोख, प्रो. रूबीना शबनम, जगजीत काफ़र, अमृतपाल शैदा, अमरदीप अमर, नवीन नीर, ज़मीर अली ज़मीर, ईशा नाज़, जोगिंदर नूरमीत और जसबीर दावर अपना कलाम पेश करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments