HomeHaryanaराज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

फ़तेहाबाद, 10 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में फतेहाबाद जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में कानून संबंधी ज्ञान, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मकता का प्रभावशाली समन्वय देखने को मिला। फतेहाबाद जिले ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, पावर प्वाइंट प्रस्तुति में द्वितीय स्थान तथा स्किट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

विजेता टीम के फतेहाबाद पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल व सीजेएम गायत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे इसी प्रकार निरंतर मेहनत कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले ने मंडल स्तर पर 11 स्थान प्राप्त किए तथा राज्य स्तर पर कुल 3 उपलब्धियां हासिल कर पिछले वर्षों की तरह अपना रुतबा बरकरार रखा। इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। जिले की टीम का नेतृत्व प्राचार्य तरुण गेरा एवं जिला लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के टीम इंचार्ज एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments