HomeHaryanaसमाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का हो प्राथमिकता से निदान :...

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का हो प्राथमिकता से निदान : एडीसी

फ़तेहाबाद, 09 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): समाधान शिविर में आने वाले परिवादियों की शिकायत का निदान संजीदगी के साथ किया जाए। किसी भी रूप से शिकायत को लंबित न रखें। कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से री ओपन नहीं होनी चाहिए। शिकायत के समाधान की अपडेट रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
ये निर्देश लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने कहा कि आमजन की संतुष्टि बेहद जरूरी है, ऐसे में समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायत का समाधान तत्परता से करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं। समाधान शिविर में आई शिकायतों को कोई भी विभाग के अधिकारी लंबित न रखते हुए निवारण करवाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान पूरी जांच कर करवाया जाए और उसके बाद समाधान प्रकोष्ठ पर शिकायत के निवारण का सही विवरण दर्ज करें, जिससे की बार-बार शिकायतें री-ओपन की नौबत न आए। इन शिविरों की शिकायतों के समाधान में किसी भी विभाग के अधिकारी द्वारा लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों का समाधान एक ही स्थान पर और एक ही समय पर करने के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी जगदीश काजला, जिला रोजगार अधिकारी राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ मेजर डॉ. शरद तुली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए एडीसी अनुराग ढालिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments