फ़तेहाबाद, 09 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): एनएसपी पोर्टल पर अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा हेतु सोमवार को नगराधीश गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवेदन सत्यापन की स्थिति, दस्तावेजों की कमी, बैंक विवरण में त्रुटियां तथा संस्थान स्तर पर लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।
नगराधीश गौरव गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी पात्र छात्र को छात्रवृत्ति से वंचित न रहना पड़े। नगराधीश गौरव गुप्ता ने छात्रों को एनएसपी पोर्टल पर अपनी जानकारी शीघ्र अपडेट करने तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए जिससे छात्रवृत्ति राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।
छात्रवृति योजना के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीटीएम गौरव गुप्ता।






