Thursday, June 18, 2026
HomeWorld Newsयूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को...

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप

मॉस्को, 18 जून 2026 : यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रातभर चले हमलों के दौरान लगभग 1,000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। इनमें से करीब 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले के बाद कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन यदि यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।”
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले में रूस के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र स्थित एक तेल डिपो में बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ। घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की भी सूचना है। वहीं मॉस्को की कापोतन्या ऑयल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि तेल टैंक का ढक्कन कई मीटर ऊपर उछल गया और आसपास के क्षेत्र में काले धुएं के गुबार छा गए। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, नजदीक स्थित एक शॉपिंग सेंटर में भी आग लग गई।
ड्रोन के मलबे गिरने से कई आवासीय और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा कारणों से कुछ ऊंची इमारतों को खाली कराया गया। हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों पर भी कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस बड़े हमले को संघर्ष में एक महत्वपूर्ण और गंभीर घटनाक्रम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments