Thursday, June 18, 2026
HomePatialaराष्ट्रीय महिला आयोग ने की पटियाला के स्वयं सहायता समूहों की सराहना

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की पटियाला के स्वयं सहायता समूहों की सराहना

लखपति दीदी बनी महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए मिसाल: विजया रहाटकर

पटियाला, 18 जून,2026: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने पटियाला के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों से मुलाकात कर उनके प्रयासों और उपलब्धियों की भरपूर सराहना की। अपने पटियाला दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त होकर लखपति दीदी बनी महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल भी उपस्थित थे।

श्रीमती रहाटकर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवारों की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं में विकसित हुआ आत्मविश्वास और उद्यमशीलता सामाजिक परिवर्तन का एक सकारात्मक संकेत है।

पटियाला जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही पहलों के सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता भी प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर श्रीमती रहाटकर ने हरप्रीत कौर (गांव अलौहरां खुर्द) के पटियाला किंग आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे ऑर्गेनिक होममेड उत्पादों, हरप्रीत कौर (गांव मलको) के आशा आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित पंजाबी जूतियों, भिंदर कौर (गांव रणजीतगढ़) के एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे साबुनों, सुखजीत कौर (गांव मनसूरपुर) के भगत रविदास आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे बैगों, हरप्रीत कौर (गांव ढींगी) के गुरु तेग बहादुर आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित साबुनों तथा कुलविंदर कौर (गांव सालूवाल) के किस्मत आजीविका स्वयं सहायता समूह की फुलकारी का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने इन समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा महिलाओं को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया, ताकि इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान मिल सके।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा समूहों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर एडीसी (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, एसडीएम गुरदेव सिंह, एसएचजी प्रोजेक्ट अधिकारी रीना रानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह गिल, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी वरिंदर सिंह टिवाणा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments