Wednesday, June 17, 2026
HomePunjabराजपुरा में निःशुल्क योग शिविर जारी, 35 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

राजपुरा में निःशुल्क योग शिविर जारी, 35 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

राजपुरा, 17 जून,2026 : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य केंद्र, राजपुरा में 1 जून से 30 जून तक निःशुल्क योग समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर डॉ. पूजा अरोड़ा (प्रभारी) के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

आज आयोजित योग सत्र में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया गया तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर राजपुरा ब्लॉक के योग प्रशिक्षक साहिल और किरण द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए मनोरंजक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक विकास तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

डॉ. पूजा अरोड़ा ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क योग शिविर से जुड़ने और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments