Saturday, June 6, 2026
HomePatialaजनगणना 2026 : पटियाला नगर निगम क्षेत्र में पहले चरण का काम...

जनगणना 2026 : पटियाला नगर निगम क्षेत्र में पहले चरण का काम तेज, 13 जून तक पूरा करने का लक्ष्य

पटियाला, 29 मई : नगर निगम पटियाला की सीमा के भीतर जनगणना 2026 के पहले चरण का कार्य पूरी सक्रियता और पारदर्शिता के साथ जारी है। नगर निगम के कमिश्नर Paramjit Singh ने बताया कि यह प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर 13 जून तक पूरी की जानी है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को आधुनिक और डिजिटल तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

कमिश्नर ने बताया कि शहर के 60 वार्डों को 685 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक-एक अधिकृत गणनाकर्ता नियुक्त किया गया है। कुल 685 गणनाकर्ता टैबलेट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि आंकड़े एकत्र करने में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

जनगणना कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा के लिए जिला कोऑर्डिनेटर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी किया गया। इस दौरान उन्होंने फील्ड में काम कर रहे गणनाकर्ताओं से सीधे बातचीत की और दर्ज किए जा रहे आंकड़ों की जांच की। साथ ही कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

कमिश्नर परमजीत सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के सही आंकड़े भविष्य में शहर और देश के विकास की योजनाओं का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी जनगणना कर्मचारी घर पहुंचे, तो नागरिक अपने परिवार से संबंधित सही और पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना सूची से वंचित न रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments