Saturday, June 6, 2026
HomePunjabफरीदकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो...

फरीदकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

फरीदकोट, 27 मई, 2026 : फरीदकोट के गांव महिमूआणा में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह निवासी गांव महिमूआणा के रूप में हुई है। दोनों युवक मेहनत-मजदूरी (पल्लेदारी) का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम के लिए फरीदकोट जा रहे थे। जब वे गांव महिमूआणा के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार आई-20 कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे में शामिल कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, हालांकि कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
युवकों की अचानक मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments