Saturday, June 6, 2026
HomePunjabपंजाब निकाय चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान, सुरक्षा के...

पंजाब निकाय चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान, सुरक्षा के बीच जारी वोटिंग

चंडीगढ़, 26 मई 2026: पंजाब में मंगलवार को हो रहे नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। राज्य में दोपहर 12 बजे तक कुल 31.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह 10 बजे तक 13.5 फीसदी वोटिंग हुई थी।

राज्यभर में आठ नगर निगमों के साथ-साथ कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी।

चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विभिन्न शहरों और कस्बों में मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। कई स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments