Saturday, June 6, 2026
HomePatialaहरदीप सिंह सनौर को रक्तदान के क्षेत्र में बहुमूल्य सेवाएं देने के...

हरदीप सिंह सनौर को रक्तदान के क्षेत्र में बहुमूल्य सेवाएं देने के लिए किया सम्मानित

मिशन लाली ते हरियाली के माध्यम से रक्त की 35000 से अधिक यूनिटों का दान करवाना सराहनीय: अनिल भारती

पटियाला, 26 मई,2026 : पॉल्यूशन फ्री इंडिया प्रोजेक्ट इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में विश्व स्तरीय रिकॉर्ड सेवाएं देने और रक्त की 35000 से अधिक यूनिटें दान करवा कर एक लाख से अधिक जिंदगियां बचाने वाले ‘मिशन लाली ते हरियाली’ के मोढ़ी (प्रणेता) हरदीप सिंह सनौर को राजिन्दरा अस्पताल पटियाला के ब्लड बैंक में सम्मानित किया गया। श्री हरदीप सिंह सनौर को सम्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय लेखक, शिक्षा शास्त्री एवं संस्था के संचालक अनिल कुमार भारती ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से हर महीने की 5 और 20 तारीख को लगातार राजिन्दरा अस्पताल पटियाला में रक्तदान कैंप लगाने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के कारण श्री हरदीप सिंह सनौर का सम्मान करते हुए वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला योजना कमेटी पटियाला के चेयरमैन तेजिंदर मेहता ने भी इस सम्मान समारोह में पधारकर मिशन लाली ते हरियाली के माध्यम से श्री हरदीप सिंह सनौर के अतुलनीय सेवा कार्यों की खुलकर तारीफ की।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय लेखक, शिक्षा शास्त्री एवं पॉल्यूशन फ्री इंडिया प्रोजेक्ट इंटेलेक्चुअल फोरम के संचालक अनिल कुमार भारती ने बताया कि मिशन लाली ते हरियाली के मोढ़ी हरदीप सिंह सनौर पिछले 20 वर्षों से रक्तदान सेवा में जुटे हुए हैं और लगभग 29 वर्ष से हरियाली संबंधी सेवा के लिए कार्यशील हैं। इनके मिशनरी कार्यकर्ताओं ने 1132 से अधिक रक्तदान कैंप लगाकर 35000 से अधिक रक्त की यूनिटें एकत्रित करके विभिन्न ब्लड बैंकों में जमा करवाई हैं। ये पंजाब में पर्यावरण के रखरखाव, हरियाली बढ़ाने के लिए और प्रदूषण रहित दशहरा, दीपावली एवं गुरुपर्व मनाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके भाषण मुकाबले करवाकर उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं। बरसात के दिनों में ये उस जगह पौधे लगाने को प्राथमिकता देते हैं जहां पानी, बाड़ या चारदीवारी हो और देखभाल करने वाले व्यक्ति भी हाजिर हों, इस संबंध में 20 जुलाई को पंजाब पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का प्रयास भी इन्हीं के द्वारा किया गया।

इस सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद हरदीप सिंह सनौर ने अपनी खुशी का इजहार किया और यह भी कहा कि वह पिछले 14 वर्षों से सरकारी राजिन्दरा अस्पताल पटियाला के ब्लड बैंक में हर महीने की 5 और 20 तारीख को रक्तदान कैंप लगाकर जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया करवाते आ रहे हैं। समूचे पटियाला वासियों के लिए भी यह बहुत गर्व की बात है कि पटियाला के अंदर नियमित रूप से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की सबसे लंबी सूची मिशन लाली ते हरियाली ग्रुप द्वारा ही तैयार की गई है, जिससे जुड़े अनेक रक्तदाता अनेकों बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान कैंप और रक्तदाताओं का प्रदर्शन देखकर वे उन्हें अवार्डों से सम्मानित भी करते हैं ताकि अच्छे कार्य करने वालों की टीम में लगातार बढ़ोतरी होती रहे। 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस को समर्पित जल्द ही एक कवि दरबार करवाया जाएगा, जिसमें रक्तदान के विषय से संबंधित रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

फोटो: हरदीप सिंह सनौर को सम्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय लेखक एवं शिक्षा शास्त्री अनिल कुमार भारती और अन्य।

 

जारीकर्ता:

अनिल कुमार भारती

संचालक, पॉल्यूशन फ्री इंडिया प्रोजेक्ट इंटेलेक्चुअल फोरम

मोबाइल: 7973126853

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments