पटियाला, 13 मई 2026 : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के घोषित परिणामों में श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, शांति नगर, पटियाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
स्कूल के टॉपर्स ने विभिन्न विषयों में बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। स्कूल प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों का सम्मान किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।






