चंडीगढ़, 13 मई 2026 : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस खबर को शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि सुरजीत सिंह रखड़ा समाना विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने एक बार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुत्र रणिंदर सिंह को तथा दूसरी बार वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्म महिंद्रा को चुनाव में हराया था।
सुरजीत सिंह रखड़ा शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। उनके संभावित पार्टी परिवर्तन को लेकर पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।