Sunday, June 7, 2026
HomePunjabसेंसस-2027 के फेज-1 को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

सेंसस-2027 के फेज-1 को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

सेंसस-2027 के फेज-1 की प्रक्रिया पर विस्तार से दी गई जानकारी
कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश
संगरूर, 12 मई 2026 : डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक परिसर,संगरूर के बैठक हॉल में सेंसस-2027 के फेज-1 संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारु और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करना था।
डिप्टी कमिश्नर ने सेंसस-2027 के फेज-1 की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस चरण के तहत घरों की गणना (हाउस लिस्टिंग), मूलभूत सुविधाओं संबंधी जानकारी एकत्र करना और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक के दौरान उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष रूप से सेल्फ-इन्यूमरेशन प्रक्रिया को बढ़ावा देने, सेंसस सुपरवाइजरी सर्कलों की सही संरचना, हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों के उचित आवंटन तथा सेंसस-2027 संबंधी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
डिप्टी कमिश्नर ने इन्यूमरेटरों को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी और समझदारी के साथ निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए सेंसस-2027 को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की।
बैठक के दौरान विभिन्न अधिकारियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए और जनगणना प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) एवं जिला सेंसस अधिकारी अंकुर महेंद्रू सभी तहसीलदार-कम-चार्ज सेंसस अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments