Sunday, June 7, 2026
HomePunjab“युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को जन आंदोलन बनाने की दिशा में...

“युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को जन आंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम

 नरिंदर कौर भराज ने तीन जागरूकता ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी
नशा बेचने वालों के लिए कोई रहम नहीं, लोग निडर होकर दें जानकारी : नरिंदर कौर भराज
संगरूर, 08 मई 2026 : पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र संगरूर में ई-रिक्शा आधारित विशाल जागरूकता अभियान की शुरुआत विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर एसडीएम संगरूर सतीश चंद्र और डीएसपी सुखदेव सिंह भी उपस्थित रहे।
विधायक श्रीमती भराज ने बताया कि हलका संगरूर के विभिन्न गांवों तथा संगरूर और भवानीगढ़ के शहरी क्षेत्रों में तीन नशा विरोधी ई-रिक्शा लगातार एक महीने तक चलाए जाएंगे। ये ई-रिक्शा साउंड सिस्टम और नशा विरोधी संदेशों से लैस होंगे, जो गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों को नशों के खतरनाक प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन ही बर्बाद नहीं करता, बल्कि परिवारों की खुशियां, माता-पिता के सपने और युवाओं का भविष्य भी तबाह कर देता है। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस लड़ाई में आगे आना होगा।
श्रीमती भराज ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा पर विशेष शिकायत बॉक्स भी लगाए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना डर या झिझक के नशा बेचने वालों या उनकी मदद करने वालों के बारे में जानकारी दे सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित पंजाब के निर्माण के लिए सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments