Saturday, June 6, 2026
HomePunjabधूरी शहर के 33 परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए 82.50...

धूरी शहर के 33 परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए 82.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने पक्के मकानों के निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किए

हर पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

धूरी, 6 मई, 2026: मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी शहर के 33 जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकानों के निर्माण के लिए कुल 82.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु स्वीकृति पत्र सौंपे। उल्लेखनीय है कि यह राशि लाभार्थियों के खातों में चार चरणों में जमा की जाएगी।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। उन्होंने कहा कि पक्का मकान हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार छत से वंचित न रहे।

उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त सहायता का सदुपयोग करते हुए अपने मकानों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं का भी लाभ उठाएं।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास बढ़ रहा है और लोग स्वयं को सरकार से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर एस.डी.एम. डॉ. इस्मत विजय सिंह, सी.एम.एफ.ओ. डॉ. अरविंद कुमार, वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के डायरेक्टर अनिल मित्तल, डायरेक्टर पुष्पिंदर शर्मा, ई.ओ. गुरिंदर सिंह तथा ब्लॉक प्रधान नरेश सिंगला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments