Saturday, June 6, 2026
HomeWorld Newsकनाडा में रंगदारी नेटवर्क से जुड़ा पंजाबी युवक डिपोर्ट, पुलिस ने जारी...

कनाडा में रंगदारी नेटवर्क से जुड़ा पंजाबी युवक डिपोर्ट, पुलिस ने जारी की तस्वीर

सरे (कनाडा), 5 मई 2026 : कनाडा के सरे शहर में सक्रिय रंगदारी (एक्सटॉर्शन) नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े एक पंजाबी मूल के युवक को देश से डिपोर्ट कर दिया गया है। सरे पुलिस सर्विस (SPS) ने 4 मई को आरोपी की तस्वीर जारी करते हुए उसकी पहचान प्रभजोत सिंह (20) के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, प्रभजोत सिंह पर क्षेत्र में चल रही जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। उसे पहले भी दबाव बनाकर पैसे वसूलने से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच के बाद उसे कनाडा से निष्कासित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तस्वीर जारी करने का उद्देश्य उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों के बारे में और जानकारी जुटाना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह आगे आकर जांच में सहयोग करे।

SPS ने यह भी कहा कि प्रभजोत सिंह सरे में सक्रिय एक संगठित रंगदारी गिरोह से जुड़ा हुआ था। इस तरह के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस ब्रिटिश कोलंबिया प्रांतीय एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments