Saturday, June 6, 2026
HomePunjabप्लेसमेंट कैंप 07 मई को; युवाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने...

प्लेसमेंट कैंप 07 मई को; युवाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

संगरूर, 05 मई, 2026 : जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर द्वारा Share India Fincap Pvt. Ltd. और E-kart (Flipkart) कंपनियों के सहयोग से दिनांक 07.05.2026, दिन गुरुवार को नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यालय, संगरूर में एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती सिम्पी सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनियों द्वारा स्टाफ और डिलीवरी बॉय (केवल लड़कों के लिए) के पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक पास होनी चाहिए तथा आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास दोपहिया वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक होना अनिवार्य है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना रिज्यूमे तथा शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी लेकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का टी.ए. और डी.ए. देय नहीं होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments