नई दिल्ली, 2 मई 2026 : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
प्रसून जोशी विज्ञापन, फिल्म गीत लेखन और कम्युनिकेशन रणनीति के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखते हैं। अब वह देश के प्रमुख सार्वजनिक प्रसारण संस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सरकार का मानना है कि उनके अनुभव और रचनात्मक दृष्टिकोण से प्रसार भारती को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।






