Sunday, June 7, 2026
HomeWorld Newsअमेरिका में शो के दौरान दिलजीत दोसांझ का फूटा गुस्सा, विरोध करने...

अमेरिका में शो के दौरान दिलजीत दोसांझ का फूटा गुस्सा, विरोध करने वालों को दी सख्त चेतावनी

अमेरिका, 2 मई 2026: पंजाबी और बॉलीवुड गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने “औरा वर्ल्ड टूर” के तहत अमेरिका में परफॉर्म कर रहे हैं। इसी दौरान एक शो में वह विरोध कर रहे कुछ लोगों पर भड़क उठे और मंच से ही उन्हें कड़ा जवाब दिया।

शो के दौरान कुछ दर्शक पोस्टर दिखाकर विरोध कर रहे थे, जिस पर दिलजीत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। वह पहली बार अपने किसी लाइव शो में इतने गुस्से में नजर आए। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में अपने पांव पर थप्पी मारते हुए कहा कि जो भी विरोध करना चाहता है कर ले, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यहां तक कहा कि माहौल खराब करने वालों को वह बाहर निकलवा देंगे।

दिलजीत ने स्पष्ट किया कि वह जहां भी जाते हैं, पंजाब के मुद्दों को उठाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने लोगों की मदद की और घर बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी मंच पर अपनी फिल्म या गानों के प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लिए फंड जुटाने और लोगों की आवाज उठाने के लिए जाते हैं।

बिना नाम लिए उन्होंने एक टीवी शो का जिक्र करते हुए कहा कि वह वहां भी सिर्फ पंजाब के मुद्दों को उठाने गए थे। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी टॉक शो में भी पंजाब से जुड़े मुद्दों पर बात करने की बात कही और कामागाटा मारू घटना का जिक्र किया।

30 अप्रैल के शो के दौरान दिलजीत ने कहा कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छह महीने तक जमीनी स्तर पर काम किया और इसके चलते अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा भी रद्द कर दिया।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उनके शो में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल होते हैं, इसलिए किसी भी तरह का हंगामा या विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई माहौल खराब करता है तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments