Sunday, June 7, 2026
HomePunjabधूरी में 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज...

धूरी में 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू

आर.ओ.बी. का काम शुरू होने से धूरी वासियों में खुशी की लहर

पुल बनने से बदलेगी धूरी की तकदीर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

धूरी, 1 मई, 2026 : धूरी शहरवासियों की सबसे बड़ी मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने धूरी में 54.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) का कार्य शुरू करवा दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इस परियोजना के निर्माण कार्यों की शुरुआत हो गई है।

यह रेलवे ओवरब्रिज बागड़ियां चौक के नजदीक महावीर मंदिर के पास से शुरू होकर धूरी बाईपास पर जाकर उतरेगा। यह पुल शेरो डिस्ट्रीब्यूटरी ड्रेन से गुजरते हुए राजपुरा–बठिंडा और धूरी–लुधियाना रेलवे लाइनों को कवर करेगा। इसके निर्माण से धूरी बाईपास और शहर के भीतर ट्रैफिक समस्या को बड़ी राहत मिलेगी।

शहरवासियों ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पुल के बनने से धूरी के लोगों को रोजाना आवागमन के दौरान बड़ी सुविधा मिलेगी और रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा।

धूरी वासियों ने कहा कि इस पुल का निर्माण पूरा होने से शहर की तकदीर बदल जाएगी। व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को नया बढ़ावा मिलेगा तथा धूरी को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में नई पहचान मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments