Sunday, June 7, 2026
HomeNationalगाजियाबाद की 15 मंजिला इमारत में भीषण आग, कई मंजिलें चपेट में,...

गाजियाबाद की 15 मंजिला इमारत में भीषण आग, कई मंजिलें चपेट में, लोगों को सुरक्षित निकाला गया

गाजियाबाद,29 अप्रैल 2026:गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 15 मंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, आग इमारत की नौवीं मंजिल से शुरू हुई और कुछ ही सेकंड में ऊपर की तीन से चार मंजिलों तक फैल गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि धुआं लगभग दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

खुशकिस्मती से फ्लैट में मौजूद लोग समय रहते सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि, धुएं के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में कठिनाई के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, आसपास की इमारतों के लोग भी पाइपों के जरिए आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और एहतियात के तौर पर इमारत व आसपास के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments