Sunday, June 7, 2026
HomeNationalऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों की वापसी आज, 11 पंजाब के; सीएम मान...

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों की वापसी आज, 11 पंजाब के; सीएम मान बोले—“ये हमारे अपने बच्चे हैं”

चंडीगढ़,29 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया जा रहा है और उनके आज रात तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। इनमें से 11 लोग पंजाब के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इन लोगों को दस्तावेजों में कमी या अन्य तकनीकी कारणों के चलते वापस भेजा जा रहा है। 15 में से 11 पंजाबी हैं, जिनमें 10 पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जबकि बाकी हरियाणा और उत्तराखंड से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे ये लोग किसी भी परिस्थिति में विदेश गए हों—एजेंट्स के जरिए या मजबूरी में—“ये हमारे अपने बच्चे हैं।” मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करेगी और दस्तावेजी प्रक्रिया व अन्य औपचारिकताओं में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे विदेशों में कठिनाइयों का सामना करने के बजाय देश के भीतर ही अवसर तलाशें। उन्होंने कहा, “अगर यहां रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं, तो ऐसी स्थितियों से बचा जा सकता है।” उन्होंने दोहराया कि सरकार राज्य में अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments