Saturday, June 6, 2026
HomePunjabपंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...

पंजाब में गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: पंजाब के लोग इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान से काफी परेशान हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच रविवार को तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। हालांकि अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आसमान में बदलाव और हवाओं की दिशा बदलने के संकेत मिल रहे हैं। विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ी भविष्यवाणी करते हुए 4 दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज से 30 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं, तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने और कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में बादल गरजने, आंधी-तूफान और बारिश के आसार हैं। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली सहित 9 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हीट वेव का असर भी बना रह सकता है।

28 अप्रैल के लिए पूरे राज्य में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 29 अप्रैल को कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जबकि 30 अप्रैल को कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

27 अप्रैल से 2 मई तक कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है, इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में लू चल सकती है, जबकि 2 मई को गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments