Sunday, June 7, 2026
HomePunjab1 मई से पंजाब में सामान्य होगी बिजली आपूर्ति, कटौती खत्म होने...

1 मई से पंजाब में सामान्य होगी बिजली आपूर्ति, कटौती खत्म होने का दावा

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026 : पंजाब में लग रहे बिजली कटों के बीच बिजली मंत्री संजिव अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। बिजली की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर देते हुए मंत्री ने भरोसा दिलाया कि 1 मई से पूरे पंजाब में बिजली सप्लाई सामान्य हो जाएगी और कटौती की समस्या खत्म कर दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि इस बार गर्मी समय से पहले पड़ने और तापमान अधिक बढ़ने के कारण अप्रैल महीने में ही बिजली की मांग अचानक बढ़ गई, जिससे कटौती करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर भारत में बिजली संकट देखने को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि 1 मई से राज्य में बिजली की कमी काफी हद तक कम हो जाएगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई देने की कोशिश की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कठिन समय में सहयोग करें, क्योंकि पंजाब सरकार हालात को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments