Saturday, June 6, 2026
HomePunjabकैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा दूसरे दिन भी सुनाम हलके के गांवों...

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा दूसरे दिन भी सुनाम हलके के गांवों में 20.32 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

भगवंत मान सरकार ने बिना भेदभाव गांवों और शहरों का समान विकास सुनिश्चित किया : अमन अरोड़ा

सुनाम ऊधम सिंह वाला/लॉन्गोवाल/चीमा/संगरूर, 26 अप्रैल, 2026 : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने लगातार दूसरे दिन अपने हलके सुनाम के विभिन्न गांवों में लगभग 20.32 करोड़ रुपये की लागत से विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करवाई। बीते दिन भी उन्होंने हलके में विकास को गति देते हुए 20.42 करोड़ रुपये की लागत से 23 कार्यों का लोकार्पण किया था।

इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने चुनावों के दौरान दी गई सभी गारंटियां पूरी कर विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने राज्य को “रंगला पंजाब” बनाने के लिए विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर हलके में बिना किसी भेदभाव के गांवों और शहरों का समान विकास सुनिश्चित किया है।

श्री अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा “मावा धियां -बेटी सतिकार योजना” और “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना” जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 66 हजार से अधिक नौकरियां पूरी पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर दी हैं और राज्य में स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इसके अलावा पंजाब को निवेश के लिए एक आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

विकास कार्यों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि गांव चट्ठे सेखवां में लगभग 2 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से विभिन्न प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की गई, जिनमें 55 लाख रुपये की लागत वाला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, फिरनी को चौड़ा करना तथा चट्ठे सेखवां से मस्जिद, पीरखाना और समाध तक सड़क निर्माण शामिल है। गांव भम्माबद्दी में 91 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।

उन्होंने गांव बहादरपुर में 3.55 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए नई लाइब्रेरी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सड़कों का निर्माण और नहरी पानी के मोघे का शिलान्यास किया। गांव दुग्गां में भी 1.74 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी की सुविधा के लिए मोघा और सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किए गए।

इसी प्रकार गांव किला भरियां में 3 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क, गांव शाहपुर में 2.58 करोड़ रुपये से तीन सड़कें, गांव बटूहा खुर्द में 86.28 लाख रुपये से सड़क निर्माण, चीमा में 2.60 करोड़ रुपये से दो सड़कें तथा तोलावाला में 1.46 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण कार्य शुरू किए गए। इसके अलावा गांव चौवास में खेतों की सिंचाई के लिए नहरी पानी के मोघे का शिलान्यास भी किया गया।

श्री अरोड़ा ने कहा कि हलके के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments